Thursday, July 14, 2022

प्रबंध काव्य | पद्मावत (नागमती-वियोग-खण्ड) | मलिक मोहम्मद जायसी | Prabandh Kavya | Padmavat/ Nagmati Viyog Khand | Malik Muhammad Jayasi


नागमती चितउर-पथ हेरा । पिउ जो गए पुनि कीन्ह न फेरा ॥

नागर काहु नारि बस परा । तेइ मोर पिउ मोसौं हरा ॥

सुआ काल होइ लेइगा पीऊ । पिउ नहिं जात, जात बरु जीऊ ॥

भएउ नरायन बावन करा । राज करत राजा बलि छरा ॥

करन पास लीन्हेउ कै छंदू । बिप्र रूप धरि झिलमिल इंदू ॥

मानत भोग गोपिचंद भोगी । लेइ अपसवा जलंधर जोगी ॥

लेइगा कृस्नहि गरुड अलोपी । कठिन बिछोह, जियहिं किमि गोपी?॥


सारस जोरी कौन हरि, मारि बियाधा लीन्ह ? ।

झुरि झुरि पींजर हौं भई , बिरह काल मोहि दीन्ह ॥1॥


पिउ-बियोग अस बाउर जीऊ । पपिहा निति बोलै `पिउ पीऊ' ॥

अधिक काम दाधै सो रामा । हरि लेइ सुबा गएउ पिउ नामा ॥

बिरह बान तस लाग न डोली । रकत पसीज, भींजि गइ चोली ॥

सूखा हिया, हार भा भारी । हरे हरे प्रान तजहिं सब नारी ॥

खन एक आव पेट महँ ! साँसा । खनहिं जाइ जिउ, होइ निरासा ॥

पवन डोलावहिं, सीचहिं चोला । पहर एक समुजहिं मुख-बोला ॥

प्रान पयान होत को राखा ? । को सुनाव पीतम कै भाखा ?॥


आजि जो मारै बिरह कै, आगि उठै तेहि लागि

हंस जो रहा सरीर मह, पाँख जरा, गा भागि ॥2॥


पाट-महादेइ ! हिये न हारू । समुझि जीऊ, चित चेतु सँभारू ॥

भौंर कँवल सँग होइ मेरावा । सँवरि नेह मालति पहँ आवा ॥

पपिहै स्वाती सौं जस प्रीती । टेकु पियास; बाँधु मन थीती ॥

धरतहिं जैस गगन सौं नेहा । पलटि आव बरषा ऋतु मेहा ॥

पुनि बसंत ऋतु आव नबेली । सो रस, सो मधुकर, सो बेली ॥

जिनि अस जीव करसि तू बारी । यह तरिबर पुनि उठिहि सँवारी ॥

दिन दस बिनु जल सूखि बिधंसा । पुनि सोई सरवर, सोइ हंसा ॥


मिलहिं जो बिछुरे साजन, अंकस भेंटि अहंत ।

तपनि मृगसिरा जे सहैं, ते अद्रा पलुहंत ॥3॥


चढा असाढ, गगन घन गाजा । साजा बिरह दुंद दल बाजा ॥

धूम, साम, धीरे घन धाए । सेत धजा बग-पाँति देखाए ॥

खडग-बीजु चमकै चहुँ ओरा । बुंद-बान बरसहिं घन घोरा ॥

ओनई घटा आइ चहुँ फेरी । कंत! उबारु मदन हौं घेरी ॥

दादुर मोर कोकिला, पीऊ । गिरै बीजु, घट रहै न जीऊ ॥

पुष्प नखत सिर ऊपर आवा । हौं बिनु नाह, मँदिर को छाँवा ?॥

अद्रा लाग, लागि भुइँ लेई । मोहिं बिनु पिउ को आदर देई ?॥


जिन्ह घर कंता ते सुखी, तिन्ह गारौ औ गर्ब ।

कंत पियारा बाहिरै, हम सुख भूला सर्ब ॥4॥


सावन बरस मेह अति पानी । भरनि परी, हौं बिरह झुरानी ॥

लाग पुनरबसु पीउ न देखा । भइ बाउरि , कहँ कंत सरेखा ॥

रकत कै आँसु परहिं भुइँ टूटी । रेंगि चली जस बीरबहूटी ॥

सखिन्ह रचा पिउ संग हिंडोला । हरियारि भूमि, कुसुंभी चोला ॥

हिय हिंडोल अस डोलै मोरा । बिरह झुलाइ देइ झकझोरा ॥

बाट असूझ अथाह गँभीरी । जिउ बाउर, भा फिरै भँभीरी ॥

जग जल बूड जहाँ लगि ताकी । मोरि नाव खेवक बिनु थाकी ॥


परबत समुद, अगम बिच, बीहड घन बनढाँख ।

किमि कै भेंटौं कंत तुम्ह ? ना मोहि पाँव न पाँख ॥5॥


भा भादों दूभर अति भारी । कैसे भौंर रैनि अँधियारी ॥

मंदिर सून पिउ अनतै बसा । सेज नागिनी फिरि फिरि डसा ॥

रहौं अकेलि गहे एक पाटी । नैन पसारि मरौं हिय फाटी ॥

चमक बीजु, घन गरजि तरासा । बिरह काल होइ जीउ गरासा ॥

बरसै मघा झकोरि झकोरि । मोर दुइ नैन चुवैं जस ओरी ॥

धनि सूखै भरे भादौं माहाँ । अबहुँ न आएन्हि सीचेन्हि नाहाँ ॥

पुरबा लाग भूमि जल पूरी । आक जवास भई तस झूरी ॥


थल जल भरे अपूर सब, धरनि गगन मिलि एक ।

जनि जोबन अवगाह महँ दे बूडत ,पिउ ! टेक ॥6॥


लाग कुवार, नीर जग घटा । अबहूँ आउ, कंत! तन लटा ॥

तोहि देखे, पिउ ! पलुहै कया । उतरा चीतु, बहुरि करु मया ॥

चित्रा मित्र मीन कर आवा । पपिहा पीउ पुकारत पावा ॥

उआ अगस्त, हरित-घन गाजा । तुरय पलानि चढे रन राजा ॥

स्वाति-बूँद चातक मुख परे । समुद सीप मोती सब भरे ॥

सरवर सँवरि हंस चलि आए । सारस कुरलहिं, खँजन देखाए ॥

भा परगास, काँस बन फूले । कंत न फिरे, बिदेसहि भूले ॥


बिरह-हस्ति तन सालै, घाय करै चित चूर ।

वेगि आइ, पिउ ! बाजहु, गाजहु होइ सदूर ॥7॥


कातिक सरद-चंद उजियारी । जग सीतल, हौं बिरहै जारी ॥

चौदह करा चाँद परगासा । जनहुँ जरैं सब धरति अकासा ॥

तम मन सेज करै अगिदाहू । सब कहँ चंद, खएउ मोहिं राहू ॥

चहूँ खंड लागै अँधियारा । जौं घर नाहीं कंत पियारा ॥

अबहूँ, निठुर ! आउ एहि बारा । परब देवारी होइ संसारा ॥

सखि झूमक गावैं अँग मोरी । हौं झुरावँ, बिछुरी मोरि जोरी ॥

जेहि घर पिउ सो मनोरथ पूजा । मो कहँ बिरह, सवति दुख दूजा ॥


सखि मानैं तिउहार सब गाइ, देवारी खेलि ।

हौं का गावौं कंत बिनु, रही छार सिर मेलि ॥8॥


अगहन दिवस घटा, निसि बाढी । दुभर रैनि, जाइ किमि गाढी ? ॥

अब यहि बिरह दिवस भा राती । जरौं बिरह जस दीपक बाती ॥

काँपै हिया जनावै सीऊ । तौ पै जाइ होइ सँग पीऊ ॥

घर घर चीर रचे सब काहू । मोर रूप-रँग लेइगा नाहू ॥

पलटि त बहुरा गा जो बिछोई । अबहुँ फिरै, फिरै रँग सोई ॥

वज्र-अगिनि बिरहिन हिय जारा । सुलुगि-सुलुगि दगधै होइ छारा ॥

यह दुख-दगध न जानै कंतू । जोबन जनम करै भसमंतू ॥


पिउ सौ कहेहु सँदेसडा, हे भौंरा ! हे काग !

सो धनि बिरहै जरि मुई, तेहि क धुवाँ हम्ह लाग ॥9॥


पूस जाड थर थर तन काँपा । सुरुज जाइ लंका-दिसि चाँपा ॥

बिरह बाढ, दारुन भा सीऊ । कँपि कँपि मरौं, लेइ हरि जीऊ ॥

कंत कहाँ लागौं ओहि हियरे । पंथ अपार, सूझ नहिं नियरे ॥

सौंर सपेती आवै जूडी । जानहु सेज हिवंचल बूडी ॥

चकई निसि बिछूरे दिन मिला । हौं दिन राति बिरह कोकिला ॥

रैनि अकेलि साथ नहिं सखी । कैसे जियै बिछोही पखी ॥

बिरह सचान भएउ तन जाडा । जियत खाइ औ मुए न छाँडा ॥


रकत ढुरा माँसू गरा, हाड भएउ सब संख ।

धनि सारस होइ ररि मुई, पाउ समेटहि पंख ॥10॥


लागेउ माघ, परै अब पाला । बिरह काल भएउ जड काला ॥

पहल पहल तन रूई झाँपै । हहरि हहरि अधिकौ हिय काँपै॥

आइ सूर होइ तपु, रे नाहा । तोहि बिनु जाड न छूटै माहा ॥

एहि माह उपजै रसमूलू । तू सो भौंर, मोर जोबन फूलू ॥

नैन चुवहिं जस महवट नीरू । तोहि बिनु अंग लाग सर-चीरू ॥

टप टप बूँद परहिं जस ओला । बिरह पवन होइ मारै झोला ॥

केहि क सिंगार, कौ पहिरु पटोरा । गीउ न हार, रही होइ डोरा ॥


तुम बिनु कापै धनि हिया, तन तिनउर भा डोल ।

तेहि पर बिरह जराइ कै चहै उढावा झोल ॥11॥


फागुन पवन झकोरा बहा । चौगुन सीउ जाइ नहिं सहा ॥

तन जस पियर पात भा मोरा । तेहि पर बिरह देइ झकझोरा ॥

तरिवर झरहि झरहिं बन ढाखा । भइ ओनंत फूलि फरि साखा ॥

करहिं बनसपति हिये हुलासू । मो कहँ भा जग दून उदासू ॥

फागु करहिं सब चाँचरि जोरी । मोहि तन लाइ दीन्ह जस होरी ॥

जौ पै पीउ जरत अस पावा । जरत-मरत मोहिं रोष न आवा ॥

राति-दिवस सब यह जिउ मोरे । लगौं निहोर कंत अब तोरे ॥


यह तन जारों छार कै, कहौं कि `पवन ! उडाव' ।

मकु तेहि मारग उडि परै कंत धरै जहँ पाव ॥12॥


चैत बसंता होइ धमारी । मोहिं लेखे संसार उजारी ॥

पंचम बिरह पंच सर मारे । रकत रोइ सगरौं बन ढारै ॥

बूडि उठे सब तरिवर-पाता । भीजि मजीठ, टेसु बन राता ॥

बौरे आम फरैं अब लागै । अबहुँ आउ घर, कंत सभागे ! ॥

सहस भाव फूलीं बनसपती । मधुकर घूमहिं सँवरि मालती ॥


मोकहँ फूल भए सब काँटे । दिस्टि परत जस लागहिं चाँटे ॥

फिर जोबन भए नारँग साखा । सुआ-बिरह अब जाइ न राखा ॥


घिरिन परेवा होइ, पिउ ! आउ बेगि ,परु टूटि ।

नारि पराए हाथ है, तोह बिनु पाव न छूटि ॥13॥


भा बैसाख तपनि अति लागी । चोआ चीर चंदन भा आगि ॥

सूरुज जरत हिवंचल तअका । बिरह -बजागि सौंह रथ हाँका ॥

जरत बजागिनि करु, पिउ ! छाहाँ । आइ बुझाउ, अँगारन्ह माहाँ ॥

तोहि दरसन होइ सीतल नारी । आइ आगि तें करु फुलवारी ॥

लागिउँ जरै, जरै जस भारू । फिर फिर भूंजेसि, तजेउँ न बारू ॥

सरवर-हिया घटत निति जाई । टूक-टूक होइ कै बिहराई ॥

बिहरत हिया करहु, पिउ ! टेका । दीठी-दवँगरा मेरवहु एका ॥


कँवल जो मानसर बिनु जल गएउ सुखाइ ।

कवहुँ बेलि फिरि पलुहै जौ पिउ सींचै आइ ॥14॥


जेठ जरै जग चलै लुवारा । उठहि बवंडर परहिं अँगारा ॥

बिरह गाजि हनुवंत होइ जागा । लंका-दाह करै तनु लागा ॥

चारिहु पवन झकोरे आगी । लंका दाहि पलंका लागी ॥

दहि भइ साम नदी कालिंदी । बिरह क आगि कठिन अति मंदी ॥

उठै आगि औ आवै आँधी । नैन न सूझ, मरौ दुःख-बाँधी ॥

अधजर भइउ, माँसु तनु सूखा । लागेउ बिरह काल होइ भूखा ॥

माँसु खाइ सब हाडन्ह लागै । अबहुँ आउ; आवत सुनि भागै ॥


गिरि, समुद्र, ससि, मेघ, रबि सहि न सकहिं वह आगि ।

मुहमद सती सराहिए, जरै जो अस पिउ लागि ॥15॥


तपै लागि अब जेठ-असाढी । मोहि पिउबिनु छाजनि भइ गाढी ॥

तन तिनउर भा, झूरौं खरी । भइ बरखा, दुख आगरि जरी ॥

बंध नाहिं औ कंध न कोई । बात न आव कहौं का रोई ?॥

साँठि नाहिं,जग बात को पूछा ?। बिनु जिउ फिरै मूँज-तनु छूँछा ॥

भइ दुहेली टेक बिहूनी । थाँभ नाहि उठि सकै न थूनी ॥

बरसै मेह, चुवहिं नैनाहा । छपर छपर होइ रहि बिनु नाहा ॥

कोरौं कहाँ ठाट नव साजा ?। तुम बिनु कंत न छाजन छाजा ॥


अबहूँ मया-दिस्ट करि, नाह निठुर ! घर आउ ।

मँदिर उजार होत है, नव कै आई बसाउ ॥16॥


रोइ गँवाए बारह मासा । सहस सहस दुख एक एक साँसा ॥

तिल तिल बरख बरख परि जाई । पहर पहर जुग जुग न सेराई ॥

सो नहिं आवै रूप मुरारी । जासौं पाव सोहाग सुनारी ॥

साँझ भए झुरु झुरि पथ हेरा । कौनि सो घरी करै पिउ फेरा ?॥

दहि कोइला भइ कंत सनेहा । तोला माँसु रही नहिं देहा ॥

रकत न रहा, बिरह तन गरा । रती रती होइ नैनन्ह ढरा ॥

पाय लागि जोरै धनि हाथा । जारा नेह, जुडावहु, नाथा ॥


बरस दिवस धनि रोइ कै, हारि परी चित झंखि ।

मानुष घर घर बझि कै, बूझै निसरी पंखि ॥17॥


भई पुछार, लीन्ह बनवासू । बैरिनि सवति दीन्ह चिलवाँसू ॥

होइ खर बान बिरह तनु लागा । जौ पिउ आवै उडहि तौ कागा ॥

हारिल भई पंथ मैं सेवा । अब तहँ पठवौं कौन परेवा ?॥

धौरी पंडुक कहु पिउ नाऊँ । जौं चित रोख न दूसर ठाऊँ ॥

जाहि बया होइ पिउ कँठ लवा । करै मेराव सोइ गौरवा ॥

कोइल भई पुकारति रही । महरि पुकारै `लेइ लेइ दही'

पेड तिलोरी औ जल हंसा । हिरदय पैठि बिरह कटनंसा ॥


जेहि पखी के निअर होइ कहै बिरह कै बात ।

सोई पंखी जाइ जरि, तरिवर होइ निपात ॥18॥


कुहुकि कुहुकि जस कोइल रोई । रकत-आँसु घुँघुची बन बोई ॥

भइ करमुखी नैन तन राती । को सेराव ? बिरहा-दुख ताती ॥

जहँ जहँ ठाढि होइ वनबासी । तहँ तहँ होइ घुँघुचि कै रासी ॥

बूँद बूँद महँ जानहुँ जीऊ । गुंजा गूँजि करै `पिउ पीऊ '॥

तेहि दुख भए परास निपाते । लोहू बुडि उठे होइ राते ॥

राते बिंब भीजि तेहि लोहू । परवर पाक, फाट हिय गोहूँ ॥

दैखौं जहाँ होइ सोइ राता । जहाँ सो रतन कहै को बाता ? ॥


नहिं पावस ओहि देसरा:नहिं हेवंत बसंत ।

ना कोकिल न पपीहरा, जेहि सुनि आवै कंत ॥19॥


(1) पथ हेरा = रास्ता देखती है । नागर = नायक । बावँन करा = वामन रूप । छरा = छला । करन = राजा कर्ण । छंदू = छल-छंदू, धूर्त्तता । झिलमिल = कवच (सीकडों का) । अपसवा चल दिया । पींजर = पंजर, ठटरी ।


(2) बाउर = बावला । हरे हरे =धीरे धीरे । नारी = नाडी । चोला = शरीर,पहर । एक...बोला = इतना अस्पष्ट बोल निकालता है कि मतलब समझने में पहरों लग जाते हैं । हंस = हंस और जीव ।


(3) पाट महादेव = पट्ट महादेवी, पटरानी मेरावा = मिलाप । टेकु पियास = प्यास सह । बाँधु मन थीती = मन में स्थिरता बाँध । जिनि = मत । पलुहंत = पल्लवित होते हैं, पनपते हैं ।


(4) गाजा = गरजा । धूम = धूमले रंग के । धौरे = धवल, सफेद । ओनई = झुकी । लेई लागि = खेतों में लेवा लगा , खेत पानी से भर गए । गारौ = गौरव,अभिमान ।


(5) मेह = मेघ । भरनि परी = खेतों में भरनी लगी । सरेख = चतुर भँभीरी = एक प्रकार का पतिंगा जो संध्या के समय बरसात में आकाश में उडता दिखाई पडता है ।


(6)दूभर = भारी कठिन । भरौं = काटूँ, बिताऊँ; । अनतै = अन्यत्र । तरासा = डराता है ओरी = ओलती । पुरबा = एक नक्षत्र ।


(7) लटा = शिथिल हुआ । पलुहै = पनपती है । उतरा चीतु = चित्त से उतरी या भूली बात ध्यान में ला । चित्रा = एक नक्षत्र । तुरय = घोडा । पलानि = जीन कसकर । घाय = घाव । बाजु = लडो । गाजहु = गरजो । सदूर = शार्दूल, सिंह ।


(8) झुमक = मनोरा झूमक नाम का गीत । झुरावँ = सूखती हूँ । जनम = जीवन ।


(9) दूभर = भारी, कठिन । नाहू =नाथ । सो घनि विरहै ...लाग = अर्थात् वही धुआँ लगने के कारण मानों भौंरे और कौए काले हो गए ।


(10) लंका दिसि = दक्षिण दिशा को । चाँपा जाइ = दबा जाता है । कोकिला = जलकर कोयल (काली) हो गई । सचान = बाज । जाडा = जाडे में । ररि मुई = रटकर मर गई । पीउ ...पंख = प्रिय आकर अब पर समेटे ।


(11) जडकाला = जाडे के मौसिम में । माहा = माघ से । महवट = मघवट, माघ की झडी । चीरू = चीर, घाव । सर =बाण । झोला मारना = बात के प्रकोप से अंग का सुन्न हो जाना । केहि क सिंगार ? = किसका श्रृंगार ? कहाँ का श्रृंगार करना ? पटोरा = एक प्रकार का रेशमी कपडा । डोरा = क्षीण होकर डोरे के समान पतली । तिनउर = तनके का समूह । झोल = राख , भस्म;


(12) ओनत = झुकी हुई । निहोर लगौं = यह शरीर तुम्हारे निहोरे लग जाय, तुम्हारे काम आ जाय ।


(13) पंचम = कोकिल का स्वर या पंचम राग । सगरौं = सारे । बूडि उठे ...पाता = नए पत्तों में ललाई मानों रक्त में भीगने के कारण है । घिरिन परेवा = गिरहबाज कबूतर या कौडिल्ला पक्षी । नारि = नाडी, स्त्री ।


(14) हिंवचल ताका = उत्तरायण हुआ । बिरह-बजागि...हाँका = सूर्य तो सामने से हटकर उत्तर की ओर खिसका हुआ चलता है, उसके स्थान पर विरहाग्नि ने सीधे मेरी ओर रथ हाँका भारू =भाड । सरवर-हिया ....तालों का पानी जब सूखने लगता हथ तब पानी सूखे हुए स्थान में बहुत सी दरारें पड जाती हैं जिससे बहुत से खाने कटे दिखाई पडते हैं । दवँगरा = वर्षा के आरम्भ की झडी । मेरवहु एका = दरारें पडने के कारण जो खंड खंड हो गए हैं उन्हें मिलाकर फिर एक कर दो । बडी सुंदर उक्ति है ।


(15) लुवार = लू । गाजि = गरज कर । पलंका = पलंग । मंदी = धीरे धीरे जलाने वाली ।


(16) तिनउर = तिनको का ठाट । झूरौं = सूखती हूँ । बंध = ठाट बाँधने के लिये रस्सी । कंध न कोई = अपने ऊपर भी कोई नहीं है । साँठि नाठि = पूँजी नष्ट हुई । मूँज तनु छूँछा = बिना बंधन की मूँज के ऐसा शरीर । थाँम = खंभा । थूनी = लकडी की टेक । छपर छपर = तराबोर । कोरौं = छाजन की ठाट में लगे बाँस या लकडी । नव कै = नए सिर से


(17) सहस सहस साँस = एक एक दीर्घ निश्वास सहस्त्रों दुखों से भरा था, फिर बारह महीने कितने दुःखों से भरे बीते होंगे । तिल तिल....परि जाई = तिल भर समय एक एक वर्ष के इतना पड जाता है । सेराई = समाप्त होता है । सोहाग = सौभाग्य, सोहागा । सुनारी = वह स्त्री , सुनारिन । झुरि = सूखकर ।


(18) पुछार = पूछनेवाली, मयूर । चिलवाँस = चिडिया फँसाने का एक फंदा । कागा = स्त्रियाँ बैठै कौवे को देखकर कहती हैं कि ` प्रिय आता हो तो उड जा' ।हारिल थकी हुई, एक पक्षी । धौरी = सफेद, एक चिडिया । पंडुक = पीली , एक चिडिया । चित रोख = हृदय में रोष, एक पक्षी । जाहि बया = सँदेश लेकर जा और फिर आ । कँठलवा = गले में लगानेवाला । गौरवा = गौरवयुक्त, बडा; गौरा पक्षी । दही = दधि, जलाई । पेड = पेड पर । जल = जल में ।तिलोरी = तेलिया मैना । कटनंसा = काटता और नष्ट करता है, (ख) कटनास या नीलकंठ । निपात = पत्रहीन ।


(19) घुँघची = गुंजा । सेराव = ठंडा करे । बिंब = बिंबाफल ।


No comments:

Post a Comment

कहानी | बीस साल बाद | ओ. हेनरी | Kahani | Bees Saal Baad | O. Henry

ओ. हेनरी कहानी - बीस साल बाद  वीडियो देखें एक पुलिस अधिकारी बड़ी फुरती से सड़क पर गश्त लगा रहा था। रात के अभी मुश्किल से 10 बजे थे, लेकिन हल्क...