Thursday, July 14, 2022

प्रबंध काव्य | पद्मावत (पद्मावती-नागमती-बिलाप-खण्ड) | मलिक मोहम्मद जायसी | Prabandh Kavya | Padmavat / Padmavati Nagmati Vilap Khand | Malik Muhammad Jayasi



 पदमावति बिनु कंत दुहेली । बिनु जल कँवल सूखी जस बेसी ॥

गाढी प्रीति सो मोसौं लाए । दिल्ली कंत निचिंत होइ छाए

सो दिल्ली अस निबहुर देसू । कोइ न बहुरा कहै सँदेसू ॥

जो गवनै सो तहाँ कर होई । जो आवै किछु जान न सोई ॥

अगम पंथ पिय तहाँ सिधावा । जो रे गएउ सो बहुरि न आवा ॥

कुवाँ धार जल जैस बिछौवा । डोल भरे नैनन्ह धनि रोवा ॥

लेजुरि भई नाह बिनु तोहीं । कुवाँ परी, धरि काढसि मोहीं ॥


नैन डोल भरि ढार, हिये न आगि बुझाइ ।

घरी घरी जिउ आवै, घरी घरी जिउ जाइ ॥1॥


नीर गँभीर कहाँ, हो पिया । तुम्ह बिनु फाटै सरवर-हीया ॥

गएहु हेराइ, परेहु केहि हाथा ?। चलत सरोवर लीन्ह न साथा ॥

चरत जो पंखि केलि कै नीरा । नीर घटे कोई-आव न तीरा ॥

कँवल सूख, पखुरी बेहरानी । गलि गलि कै मिलि छार हेरानी ॥

बिरह-रेत कंचन तन लावा । चून चून कै खेह मेरावा ॥

कनक जो कन कन होइ बेहराई । पिय कहँ ?छार समेटै आई ॥

बिरह पवन वह छार सरीरू । छारहि आनि मेरावहु नीरू ॥


अबहुँ जियावहु कै मया, बिंथुरी छार समेट ।

नइ काया, अवतार नव होइ तुम्हारे भेंट ॥2॥


नैन-सीप मोती भरि आँसू । टुटि टुटि परहिं करहिं तन नासू ॥

पदिक पदारथ पदमिनि नारी । पिय बिनु भइ कौडी बर बारी ॥

सँग लेइ गएउ रतन सब जोती । कंचन-कया काँच कै पोती ॥

बूडति हौं दुख-दगध गँभीरा । तुम बिनु, कंत !लाव को तीरा ?॥

हिये बिरह होइ चढा पहारू । चल जोबन सहि सकै न भारू ॥

जल महँ अगिनि सो जान बिछूना । पाहन जरहिं, होहिं सब चूना ॥

कौनै जतन, कंत ! तुम्ह पावौं । आजु आगि हौं जरत बुझावौं ॥


कौन खंड हौं हेरौं, कहाँ बँधे हौं, नाह ।

हेरे कतहुँ न पावौं, बसै तु हिरदय माहँ ॥3॥


नागमतिहि `पिय पिय' रट लागी । निसि दिन तपै मच्छ जिमि आगी ॥

भँवर, भुजंग कहाँ, हो पिया । हम ठेघा तुम कान न किया ॥

भूलि न जाहि कवल के पाहाँ । बाँधत बिलँब न लागै नाहा ॥

कहाँ सो सूर पास हौं जाऊँ । बाँधा भँवर छोरि कै लाऊँ ॥

कहाँ जाउ को कहै सँदेसा ? ।जाउँ सो तहँ जोगिनि के भेसा ॥

फारि पटोरहि पहिरौं कंथा । जौ मोहिं कोउ देखावै पंथा ॥

वह पंथ पलकन्ह जाइ बोहारौं । सीस चरन कै तहाँ सिधारौं ॥


को गुरु अगुवा होइ, सखि ! मोहि लावै पथ माँह ।

तम मन धन बलि बलि करौं जो रे मिलावै नाह ॥4॥


कै कै कारन रोवै बाला । जनु टूटहिं मोतिन्ह कि माला ॥

रोवति भई, न साँस सँभारा । नैन चुवहिं जस ओरति-धारा ॥

जाकर रतन परै पर हाथा । सो अनाथ किमि जीवै, नाथा ! ॥

पाँच रतन ओहि रतनहि लागे । बेगि आउ, पिय रतन सभागे ! ॥

रही न जोति नैन भए खीने । स्रवन न सुनौ, बैन तुम लीने ॥

रसनहिं रस नहिं एकौ भावा । नासिक और बास नहिं आवा ॥

तचि तचि तुम्ह बिनु अँग मोहि लागे । पाँचौ दगधि बिरह अब जागे ॥


बिरह सो जारि भसम कै चहै, चहै उडावा खेह ।

आइ जो धनि पिय मेरवै, करि सो देइ नइ देह ॥5॥


पिय बिनु व्याकुल बिलपै नागा । बिरहा-तपनि साम भए कागा ॥

पवन पानि कहँ सीतल पीऊ ? । जेहि देखे पलुहै तन जीऊ ॥

कहँ सो बास मलयगिरि नाहा । जेहि कल परति देत गल बाहाँ॥

पदमिनि ठगिनि भई कित साथा । जेहिं तें रतन परा पर-हाथा ॥

होइ बसंत आवहु पिय केसरि । देखे फिर फूलै नागेसरि ॥

तुम्ह बिनु, नाह ! रहै हिय तचा । अब नहिं बिरह-गरुड सौ बचा ॥

अब अँधियार परा, मसि लागी । तुम्ह बिनु कौन बुझावै आगी ?॥


नैन ,स्रवन, रस रसना सबै खीन भए, नाह ।

कौन सो दिन जेहि भेंटि कै, आइ करै सुख-छाँह ॥6॥



(1)निबहुर = जहाँ से कोई न लौटे । लेजुरि = रस्सी, डोरी ।


(2) बह = बहता है, उडा उडा फिरता है । छारहि....नीरू = तुम जल होकर धूल के कणों को मिलाकर फीर शरीर दो ।


(3) पोती = गुरिया । चल =चंचल, अस्थिर । बीछुना = बिछोह । जल महँ....बिछूना = वियोग को जल में की आग समझो, जिससे पत्थर के टुकडे पिघल कर चूना हो जाते हैं ( चूने के कडे टुकडों पर पानी पडते ही वे गरम होकर गल जाते हैं )।


(4) आगी = आग में । ठेघा = सहारा या आश्रय लिया । सूर = भौंरे का प्रतिद्वंद्वी सूर्य । बोहारों = झाडू लगाऊँ । सीस चरन कै = सिर को पैर बनाकर अर्थात् सिर के बल चलकर ।


(5) कारण = कारुण्य, करुणा, विलाप ओरति = ओलती । पाँच रतन = पाँचों इंद्रियाँ । ओहि रतनहि लागे = उस रत्नसेन की ओर लगे हैं । तचि तचि =जल जलकर, तपते से । पाँचौ = पाँचौ इंद्रियाँ ।


(6) नागा = नागमती । गरुड = गरूड जो नाग (यहाँ नागमती) का शत्रु है ।


No comments:

Post a Comment

कहानी | बीस साल बाद | ओ. हेनरी | Kahani | Bees Saal Baad | O. Henry

ओ. हेनरी कहानी - बीस साल बाद  वीडियो देखें एक पुलिस अधिकारी बड़ी फुरती से सड़क पर गश्त लगा रहा था। रात के अभी मुश्किल से 10 बजे थे, लेकिन हल्क...