Thursday, July 14, 2022

प्रबंध काव्य | पद्मावत (पद्मावति-गोरा-बादल-संवाद-खण्ड) | मलिक मोहम्मद जायसी | Prabandh Kavya | Padmavat / Padmavati Gora Badal Samvad Khand | Malik Muhammad Jayasi


 
सखिन्ह बुझाई दगध अपारा । गइ गोरा बादल के बारा ॥

चरन-कँवल भुइँ जनम न धरे । जात तहाँ लगि छाला परे ॥

निसरि आए छत्री सुनि दोऊ । तस काँपे जस काँप न कोऊ ॥

केस छोरि चरनन्ह-रज झारा । कहाँ पावँ पदमावति धारा ?॥

राखा आनि पाट सोनवानी । बिरह-बियोगिनि बैठी रानी ॥

दोउ ठाढ होइ चँवर डोलावहिं । "माथे छात, रजायसु पावहिं ॥

उलटि बहा गंगा कर पानी । सेवक-बार आइ जो रानी ॥


का अस कस्ट कीन्ह तुम्ह, जो तुम्ह करत न छाज ।

अज्ञा होइ बेगि सो , जीउ तुम्हारे काज " ॥1॥


कहो रोइ पदमावति बाता । नैनन्ह रकत दीख जग राता ॥

उथल समुद जस मानिक-भरे । रोइसि रुहिर-आँसु तस ढरे ॥

रतन के रंग नैन पै वारौं । रती रती कै लोहू ढारौं ॥

भँवरा ऊपर कँवल भवावौं । लेइ चलु तहाँ सूर जहँ पावौं ॥

हिय कै हरदि, बदन कै लोहू । जिउ बलि देउँ सो सँवरि बिछोहू ॥

परहिं आँसु जस सावन-नीरू । हरियरि भूमि, कुसुंभी चीरू ॥

चढी भुअँगिनि लट लट केसा । भइ रोवति जोगिनि के भेसा ॥


बीर बहूटी भइ चलीं, तबहुँ रहहिं नहिं आँसु ।

नैनहिं पंथ न सूझै , लागेउ भादौं मासु ॥2॥


तुम गोरा बादल खँभ दोऊ । जस रन पारथ और न कोऊ ॥

ढुख बरखा अब रहै न राखा । मूल पतार, सरग भइ साखा ॥

छाया रही सकल महि पूरी । बिरह-बेलि भइ बाढि खजूरी ।

तेहि दुख लेत बिरिछ बन बाढे । सीस उघारे रोवहिं ठाढे ॥

पुहुमि पूरि, सायर दुःख पाटा । कौडी केर बेहरि हिय फाटा ॥

बेहरा हिये खजूर क बिया । बेहर नाहिं मोर पाहन-हिया ॥

पिय जेहि बँदि जोगिनि होइ धावौं । हौं बँदि लेउँ, पियहि मुकरावौं ।


सूरुज गहन-गरासा, कँवल न बैठे पाट ।

महूँ पंथ तेहि गवनब, कंत गए जेहि बाट ॥3॥


गोरा बादल दोउ पसीजे । रोवत रुहिर बूडि तन भीजे ॥

हम राजा सौं इहै कोहाँने । तुम न मिलौ, धरिहैं तुरकाने ।

जो मति सुनि हम गये कोहाँई । सो निआन हम्ह माथे आई ॥

जौ लगि जिउ, नहिं भागहिं दोऊ । स्वामि जियत कित जोगिनि होऊ ॥

उए अगस्त हस्ति जब गाजा । नीर घटे घर आइहि राजा ॥

बरषा गए, अगस्त जौ दीठिहि । परिहि पलानि तुरंगम पीठिहि ॥

बेधों राहु, छोडावहुँ सूरू । रहै न दुख कर मूल अँकूरू॥


सोइ सुर, तुम ससहर, आनि मिलावौं सोइ ।

तस दुख महँ सुख उपजै, रैनि माहँ दिनि होइ ॥4॥


लीन्ह पान बादल औ गोरा । "केहि लेइ देउँ उपम तुम्ह जोरा ?॥

तुम सावंत, न सरवरि कोऊ । तुम्ह हनुवंत अंगद सम दोऊ ॥

तुम अरजुन औ भीम भुवारा । तुम बल रन-दल-मंडनहारा ॥

तुम टारन भारन्ह जग जाने । तुम सुपुरुष जस करन बखाने ॥

तुम बलबीर जैस जगदेऊ । तुम संकर औ मालकदेऊ ॥

तुम अस मोरे बादल गोरा । काकर मुख हेरौं, बँदिछोरा ? ॥

जस हनुवँत राघव बँदि छोरी । तस तुम छोरि मेरावहु जोरी ॥


जैसे जरत लखाघर, साहस कीन्हा भीउँ ।

जरत खंभ तस काढहु, कै पुरुषारथ जीउ ॥5॥


रामलखन तुम दैत-सँघारा । तुमहीं घर बलभद्र भुवारा ॥

तुमही द्रोन और गंगेउ । तुम्ह लेखौं जैसे सहदेऊ ॥

तुमही युधिष्ठिर औ दुरजोधन । तुमहिं नील नल दोउ संबोधन ॥

परसुराम राघव तुम जोधा । तुम्ह परतिज्ञा तें हिय बोधा ॥

तुमहिं सत्रुहन भरत कुमारा । तुमहिं कृस्न चानूर सँघारा ॥

तुम परदुम्न औ अनिरुध दोऊ । तुम अभिमन्यु बोल सब कोऊ ॥

तुम्ह सरि पूज न विक्रम साके । तुम हमीर हरिचँद सत आँके ॥


जस अति संकट पंडवन्ह भएउ भीवँ बँदि छोर ।

तस परबस पिउ काडहु, राखि लेहु भ्रम मोर "॥6॥


गोरा बादल बीरा लीन्हा । जस हनुवंत अंगद बर कीन्हा ॥

सजहु सिंघासन, तानहु छातू । तुम्ह माथे जुग जुग अहिबातू ॥

कँवल-चरन भुइँ धरि दुख पावहु । चढि सिंघासन मँदिर सिघावहु ॥

सुनतहिं सूर कँवल हिय जागा । केसरि-बरन फूल हिय लागा ॥

जनु निसि महँ दिन दीन्ह देखाई । भा उदोत, मसि गई बिलाई ॥

चढी सिंघासन झमकति चली । जानहुँ चाँद दुइज निरमली ॥

औ सँग सखी कुमोद तराईं । ढारत चँवर मँदिर लेइ आईं ॥


देखि दुइज सिंघासन संकर धरा लिलाट ।

कँवल-चरन पदमावती लेइ बैठारी पाट ॥7॥



(1) बारा = द्वार पर । काँपे = चौंक पडे । सोनवानी = सुनहरी । माथे छात = आपके माथे पर सदा छत्र बना रहे ! बार = द्वार । का = क्या । तुम्ह न छाज = तुम्हें नहीं सोहता ।


(2) दीख = दिखाई पडा । राता = लाल । उलथ = उमडता है । रुहिर । रंग = रंग पर । पै = अवश्य; निश्चय । भँवरा = रत्नसेन । कँवल = नेत्र (पद्मिनी के)। हरदि = कमल के भीतर छाते का रंग पीला होता है । बदन कै लोहू = कमल के दल का रंग रक्त होता है ।


(3) खंभ = खंभे, राज्य के आधार-स्वरूप । पारथ = पार्थ, अर्जुन । बरखा = बर्षा में । तेहि दुख लेत ...बाढे = उसी दुःख की बाढ को लेकर जंगल के पेड बढकर इतने ऊँचे हुए हैं । बेहरि = विदीर्ण होकर । जेहि बँदि = जिस बंदीगृह में । मुकरावौं = मुक्त कराऊँ,छुडाऊँ ।


(4) तुरकान = मुसलमान लोग । उए अगस्त = के उदय होने पर, शरत् आने पर । हस्ति जब गाजा = हाथी चढाई पर गरजेंगे; या हस्त नक्षत्र गरजेगा । आइहि = आवेगा । दीठिहि = दिखाई देखा । परिहि पलानि...पीठिहि = घोडों की पीठ पर जीन पडेगी चढाई के लिये घोडे कसे जायँगे । अँकुर । ससहर = शशधर, चंद्रमा ।


(5) लीन्ह पान = बीडा लिया, प्रतिज्ञा की । केहि...जोरा = यहाँ से पद्मावती के वचन हैं । सावंत = सामंत । भुवारा = भूपाल । टारन भारन्ह = भार हटानेवाले । करन =कर्ण । मालकदेऊ = मालदेव । बँदिछोर = बंधन छुडानेवाले । लखाघर = लाक्षागृह । खंभ = राज्य का स्तंभ, रत्नसेन ।


(6) दैत सँभारा = दैत्यों का संहार करनेवाले । गंगेऊ = गाँगेय, भीष्म-पितामह । तुम्ह लेखौं = तुमको समझती हूँ । संबोधन = ढाढस देनेवाले । तुम्ह परतिज्ञा = तुम्हारी प्रतिज्ञा से । बोधा = प्रबोध, तसल्ली । सत आँके = सत्य की रेखा खींची है । भ्रम = प्रतिष्ठा, सम्मान ।


(7) बर = बल । अहिबातू = सौभाग्य सोहाग । उदोत = प्रकाश । देखि दुइज...लिलाट = दूज के चंद्रमा को देख उसे बैठने के लिये शिवजी ने अपना ललाट- रूपी सिंहासन रखा अर्थात् अपने मस्तक पर रखा ।


No comments:

Post a Comment

कहानी | बीस साल बाद | ओ. हेनरी | Kahani | Bees Saal Baad | O. Henry

ओ. हेनरी कहानी - बीस साल बाद  वीडियो देखें एक पुलिस अधिकारी बड़ी फुरती से सड़क पर गश्त लगा रहा था। रात के अभी मुश्किल से 10 बजे थे, लेकिन हल्क...